“राजकीय शिक्षक संघ सल्ट द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को प्रेरणादायी पुस्तक ‘Energize Your Mind’ भेंट करते हुए — शिक्षा में नवाचार की दिशा में एक सार्थक पहल।”
सल्ट ब्लॉक में राजकीय शिक्षक संघ की नई पहल — ‘सल्ट छात्र रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित हुए मेधावी छात्र
सल्ट, अल्मोड़ा (08 मई 2025):
राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारिणी सल्ट द्वारा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है — ‘सल्ट छात्र रत्न पुरस्कार’। यह सम्मान उन विद्यार्थियों को प्रदान किया गया जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
36 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
इस कार्यक्रम में सल्ट ब्लॉक के 36 राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने किया।
प्रमाण पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह से हुआ सम्मान
ब्लॉक कार्यकारिणी की ओर से चयनित सभी छात्रों को प्रमाण पत्र, मेडल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में विशेष अतिथियों की उपस्थिति
इस आयोजन में पूर्व प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुंदर सिंह कुंवर, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार एवं आनंद प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे नियमित आयोजन बनाए रखने की आवश्यकता बताई।
छात्रा भावना कराकोटी को मिला नगद पुरस्कार
रा.इ.का तालियो की छात्रा भावना कराकोटी (अंक: 95.8%) को ₹1100 का नगद पुरस्कार आनंद प्रकाश शर्मा एवं ₹500 शंकर कांडपाल द्वारा प्रदान किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी का मार्गदर्शन
खंड शिक्षा अधिकारी ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय प्रयास बताया। ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा उन्हें “Energize Your Mind” (Gaur Gopal Das) पुस्तक भेंट की गई।
कार्यक्रम की सफलता में सभी सदस्यों का योगदान
महज दो दिन में इस कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था ब्लॉक कार्यकारिणी के नामित एवं मनोनीत सदस्यों की मेहनत, सुझाव एवं आर्थिक सहयोग से संभव हो सकी। शंकर पवार एवं राजीव को विशेष रूप से आयोजन की सफल व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि,
“हम भविष्य में भी राजकीय शिक्षक संघ के माध्यम से छात्र एवं शिक्षक हित में ऐसे प्रेरणादायी कार्य करते रहेंगे।”

मेधावी छात्रा भावना कराकोटी पुरस्कार लेते हुए।






