ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS अधिकारियों का तबादला, अभिषेक रूहेला बने शिक्षा महानिदेशक

By damuwadhungalive

Published on:

. Image :दैनिक जागरण

देहरादून, 11 मई 2025 – उत्तराखंड सरकार ने शनिवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस अधिकारियों समेत कुल 38 अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में प्रशासनिक कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की मंशा जाहिर की गई है।

इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम IAS अभिषेक रूहेला (2015 बैच) का है, जिन्हें अपर सचिव – पर्यटन व कौशल विकास विभाग से हटाकर अब अपर सचिव – विद्यालयी शिक्षा और महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव शिक्षा क्षेत्र में नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अन्य प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

सुष्री अर्चना कमलान (IAS-2016): वर्तमान में महानिदेशक – विद्यालयी शिक्षा थीं, अब उन्हें अपर सचिव – वित्त बनाया गया है।

श्री गौरव कुमार (IAS-2017): अब वे अपर सचिव – समाज कल्याण, आयुष एवं दिव्यांगजन, उत्तराखंड होंगे।

श्री प्रकाश चन्द (IAS-2017): अब निदेशक – समाज कल्याण, हल्द्वानी के पद पर कार्य करेंगे।

सुष्री वरुणा अग्रवाल (IAS-2021): वर्तमान में संयुक्त मजिस्ट्रेट – नैनीताल थीं, अब उन्हें मुख्य विकास अधिकारी – टिहरी गढ़वाल बनाया गया है।

सुष्री अनामिका (IAS-2021): अब मुख्य विकास अधिकारी – नैनीताल होंगी।

अभिषेक रूहेला को शिक्षा विभाग की बागडोर

उत्तराखंड में शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने और सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता सुधार के लिए अभिषेक रूहेला की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे पहले भी विभिन्न पदों पर प्रशासनिक सुधारों के लिए जाने जाते रहे हैं।

Leave a Comment