ताज़ा खबरें:
Navigating the Landscape of Online Casino British Columbia OptionsNavigating the Landscape of Online Casino Manitoba OptionsNavigating the Landscape of Online Casino Quebec OptionsNavigating the Landscape of Online Casino Alberta OptionsUnderstanding the Digital Landscape of Online Casino BC

राजकीय इंटर कॉलेज ड्यूनाथल में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित। देखें नुक्कड़ वीडियो।

By damuwadhungalive

Published on:

ड्यूनाथल, 22 मई: राजकीय इंटर कॉलेज ड्यूनाथल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में व्याप्त कानूनी अज्ञानता को दूर करना था।

शिविर के दौरान अधिकार मित्र नंदन सिंह फर्त्याल एवं महेंद्र सिंह ने बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, महिला और बाल सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराध तथा अन्य कानूनी विषयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए।

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विकलांग बच्चों, अनाथ बच्चों और जरूरतमंद वर्गों के लिए सरकार द्वारा ई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल व प्रभावशाली रूप में दी गई। नाटक ने बच्चों पर गहरा प्रभाव डाला और उन्होंने इसे खूब सराहा।

कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह कुँवर ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय ने साइबर सुरक्षा पर बल देते हुए छात्रों से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के शोषण या अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता शिविरों से विद्यार्थियों को अपने अधिकारों की समझ मिलती है और वे एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

देखें नुक्कड़ नाटक:-

Leave a Comment