ताज़ा खबरें:
वन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेजहल्द्वानी में पुलवामा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि16-17 फरवरी को SC/ST कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश, देहरादून में होगा प्रांतीय अधिवेशनउपनल व आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण को लेकर मंच का ज्ञापन, सीएम को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्रलोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच की बैठक में उपनल एवं आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण उल्लंघन पर जताई नाराजगी

108 एंबुलेंस सेवा फेल, सड़क जाम बना काल: समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत

By damuwadhungalive

Published on:

गरमपानी (नैनीताल): बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट निवासी 22 वर्षीय जगमोहन सिंह की जान समय पर इलाज न मिल पाने के कारण चली गई। पहले एंबुलेंस खराब हो गई और फिर दूसरी एंबुलेंस भी सड़क जाम में फंसी रही। जब तक मरीज को हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मामला रविवार शाम का है। परिजनों के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर जगमोहन सिंह के लिए 108 आपातकालीन सेवा को कॉल किया गया था, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस लोहाली के पास खराब हो गई। इस बीच परिजन करीब डेढ़ घंटे तक किसी दूसरी मदद का इंतजार करते रहे और युवक की हालत लगातार बिगड़ती रही।

अंततः, परिजन किसी निजी वाहन से युवक को गरमपानी के सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश पंत द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस में परिजन मरीज को लेकर निकल तो पड़े, लेकिन कैंचीधाम, भवाली और रानीबाग के बीच लगातार जाम ने स्थिति और गंभीर बना दी।

हल्द्वानी पहुंचने पर युवक को उजाला सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉ. रजनीश ने बताया कि युवक की हालत पहले से ही नाजुक थी और अस्पताल पहुंचते समय वह जीवित नहीं था।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं — क्या हमारी आपातकालीन सेवाएं और ट्रैफिक प्रबंधन इतनी सक्षम हैं कि वे किसी की जान बचा सकें? क्या केवल एक एंबुलेंस के खराब होने से किसी का जीवन यूं खत्म हो जाना चाहिए?

परिजन अब व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को दुरुस्त किया जाए, ताकि अगला जगमोहन समय से अस्पताल पहुंच सके।

Leave a Comment