ताज़ा खबरें:
उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में तीसरा विकल्प बनेगी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक: बी.डी. बोरकर: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल की रोक, निर्माण और बिक्री पर सख्तपूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल बेरी के निधन पर लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच ने जताया शोकसुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: चुनाव आयोग को नोटिस, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर मांगा जवाबमहाराष्ट्र: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत, पुणे की कोचिंग से आए थे

भूस्खलन के बाद राहत: क्वारब में एनएच-109 छोटे वाहनों के लिए खुला

By damuwadhungalive

Published on:

नैनीताल–अल्मोड़ा सीमा पर स्थित क्वारब में हुए भारी भूस्खलन से कई दिनों से बंद पड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-109 आखिरकार रविवार दोपहर आंशिक रूप से खोल दिया गया। एनएच टीम की लगातार मेहनत और भारी मशीनों की तैनाती के बाद यह महत्वपूर्ण मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए वन-वे कर दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की निगरानी में वाहनों को सावधानीपूर्वक निकाला जा रहा है। इस दौरान एनएच रानीखेत के सहायक अभियंता गिरीश पांडे, जूनियर इंजीनियर जगदीश पपनै, पुलिस बल और वॉलंटियर अंकित सुयाल समेत क्वारब चौकी के जवान मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने यातायात को व्यवस्थित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रमुख भूमिका निभाई।

मार्ग खुलने के बाद स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें लंबे वैकल्पिक रास्ते से जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। साथ ही, इस त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने एनएच अधिकारियों और पुलिस प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया है।

Leave a Comment