ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर: भीमताल–हल्द्वानी मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 24 बच्चे सवार

By damuwadhungalive

Published on:

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीमताल–हल्द्वानी मार्ग के बोहराकून क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। दिल्ली से घूमने आए छात्रों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर लगभग 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि वाहन एक पेड़ पर अटक गया, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया।

सूत्रों के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में कुल 27 लोग सवार थे, जिनमें 24 बच्चे, 2 वयस्क और एक चालक शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

सूत्र बताते हैं कि इस दुर्घटना में 2 वयस्कों और 16 बच्चों को चोटें आई हैं। घायलों को पहले भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल 4 बच्चों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जिनका इलाज जारी है।

घायल छात्रों में निखिल समानिया, दिवा, अंशुल (16 वर्ष) और एंजेल (16 वर्ष) के नाम सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार दिवा और अंशुल की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों का कहना है कि सभी छात्र दिल्ली के एक निजी महाविद्यालय से जुड़े थे और नैनीताल व कैंची धाम के दर्शन के बाद दिल्ली लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक संकरी सड़क पर ओवरटेक के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। दमुवाढूंगा Live इस खबर से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।

Leave a Comment