हल्द्वानी।
डॉ अंबेडकर आदर्श विद्यालय दमुवाँ ढूँगा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई।
विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। झंडारोहण स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीआर टम्टा द्वारा किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारतीय संविधान और लोकतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा संविधान निर्माण में डॉ अंबेडकर के अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश की एकता, समानता और न्याय की मजबूत नींव है।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र मयंक ने अपनी मधुर और प्रभावशाली आवाज से प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, समाज के संभ्रांत व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जीआर टम्टा, आरआर आर्य, डीआर आर्य, रमेश राम, आरपी गंगोला, गोल राम ग्वासिकोटी, नंदन प्रसाद ग्वासिकोटी, बीएल आर्य, सुंदर राम बौद्ध, मुकेश बौद्ध, एडवोकेट महेश चंद्र, एडवोकेट संजय बघरवाल, एडवोकेट गंगा प्रसाद, प्रकाश बेरी, नंद किशोर टम्टा सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।




