ताज़ा खबरें:
चमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समयउत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी तेज, लंबे समय से खाली वरिष्ठ पदों पर जल्द हो सकती है तैनाती‘हरिजन’ शब्द बोलना पड़ा भारी: RLD राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी पर SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज

चमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

By damuwadhungalive

Published on:

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर की क्षतिग्रस्त बाउंड्री दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आने से चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, बीते 25 जून को हुई भारी बारिश के दौरान मलबा आने से अस्पताल की बाउंड्री दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को इसी दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि डॉ. नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे थे, तभी पहले से कमजोर हो चुकी दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और वे उसके मलबे के नीचे दब गए।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के कर्मचारियों, स्थानीय व्यापारियों और अन्य लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और डॉ. डिमरी को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल की चिकित्सक डॉ. रिया घिल्डियाल ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए तत्काल हायर सेंटर रेफर किया। हालांकि, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
इस हादसे से अस्पताल के कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना ने सरकारी भवनों की जर्जर स्थिति और समय पर मरम्मत कार्य न होने को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment