ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

गौलापार हादसा: चोरगलिया रोड पर दो कारों में भिड़ंत के बाद भीषण आग, कई घायल

By damuwadhungalive

Published on:

गौलापार हादसा: चोरगलिया रोड पर दो कारों में भिड़ंत के बाद भीषण आग, कई घायल

गौलापार (हल्द्वानी)। चोरगलिया रोड पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने सबको दहला दिया। प्रतापपुर के पास दो कारों में जबरदस्त टक्कर के बाद अचानक आग लग गई। हादसे के बाद वाहन में सवार लोग मदद के लिए चीखने लगे। कुछ ही मिनटों में आग इतनी भयंकर हो गई कि दोनों वाहन लपटों में पूरी तरह घिर गए।

प्रत्यक्षदर्शी चंदन के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे जब गर्मी के चलते सड़क पर आवाजाही कम थी, तभी यह हादसा हुआ। चंदन ने बताया कि वह बाइक से घर लौट रहे थे तभी प्रतापपुर के पास कारों की टक्कर होते ही दोनों वाहनों ने आग पकड़ ली।

हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे लोग बिना देर किए मदद के लिए दौड़े। बच्चों, महिलाओं समेत घायलों को ग्रामीणों ने किसी तरह जलती कारों से बाहर निकाला। इस बीच सड़क पर एक व्यक्ति बेसुध पड़ा मिला, जिसे भी किनारे सुरक्षित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। हादसे के चलते चोरगलिया-हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो


घटना के समय जाम में फंसे कई लोगों ने जलती कारों के वीडियो बनाए, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो देखकर लोग अपने परिचितों से हादसे की जानकारी लेते रहे।

ग्रामीण बने देवदूत


गंभीर हादसे के बीच जिस तरह राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए मदद की, उसने कई जिंदगियां बचा दीं। स्थानीय लोग हादसे के बाद मदद के लिए तुरंत आगे आए और फंसे लोगों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment