ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

2 मई को शिक्षकों की मांगों पर उच्चस्तरीय बैठक, महानिदेशक की अध्यक्षता में होगा विचार-विमर्श

By damuwadhungalive

Published on:

देहरादून, 1 मई 2025:
उत्तराखंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक दिनांक 2 मई 2025 को अपराह्न 3:00 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून में आयोजित की जाएगी।

यह बैठक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड के महानिदेशक की अध्यक्षता में होगी, जिसमें निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती भी उपस्थित रहेंगे। इस बैठक के लिए राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष और महासचिव को आमंत्रित किया गया है।

बैठक का उद्देश्य राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की लंबित मांगों और समस्याओं पर विचार-विमर्श करना है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र में संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया गया है और उनसे आग्रह किया गया है कि वे बैठक में अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत करें।

गौरतलब है कि शिक्षकों द्वारा सेवा शर्तों, स्थानांतरण नीति, पदोन्नति आदि मुद्दों को लेकर लंबे समय से मांगें उठाई जा रही हैं। ऐसे में यह बैठक उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

https://damuwadhungalive.in/wp-content/uploads/2025/05/बैठक-2-मई-2025.pdf

Leave a Comment