ताज़ा खबरें:
उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में तीसरा विकल्प बनेगी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक: बी.डी. बोरकरFinding the Best Instant Payout Casino Canada Options for Fast WinsFinding the Fastest Withdrawal Casino Canada Players TrustFinding the Best Fast Payout Online Casino Canada OptionsFinding the Best Instant Withdrawal Online Casino Canada Options

निर्मला कान्वेंट स्कूल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

By damuwadhungalive

Published on:

“”हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा”
“बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत”

हल्द्वानी। मंगलवार को हल्द्वानी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नैनीताल रोड पर स्थित निर्मला कान्वेंट स्कूल के पास उस समय हुआ, जब एक तेज़ रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को ब्रजलाल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने जानकारी दी कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दोनों युवक पहाड़ी क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

news source :haldwani expressnewd

Leave a Comment