ताज़ा खबरें:
वन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेजहल्द्वानी में पुलवामा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि16-17 फरवरी को SC/ST कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश, देहरादून में होगा प्रांतीय अधिवेशनउपनल व आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण को लेकर मंच का ज्ञापन, सीएम को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्रलोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच की बैठक में उपनल एवं आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण उल्लंघन पर जताई नाराजगी

उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता बढ़ा 2% – आदेश जारी

By damuwadhungalive

Published on:

उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता बढ़ा 2% – आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 3 मई को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके बाद अब वित्त विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

1 जनवरी 2025 से लागू होगा नया डीए

वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनरों को 53% की दर से DA मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 55% कर दिया गया है। यह नई दर 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

इस बढ़ोतरी का लाभ निम्न कर्मचारियों को मिलेगा:

राज्य सरकार के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी

सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी

शहरी स्थानीय निकायों के कार्यरत कर्मचारी

कार्य प्रभारित कर्मचारी

UGC वेतनमान में कार्यरत पदाधिकारी

वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

वित्त विभाग की अपर सचिव अमिता जोशी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार सभी संबंधित विभागों को नई दरों के अनुसार DA का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है।मई माह के वेतन के साथ नया डीए जुड़कर आएगा।

Leave a Comment