ताज़ा खबरें:
अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने बाबा साहब को किया नमन।“संघर्ष की ज्वाला: 12 नवंबर 2014 उत्तराखंड SC-ST शिक्षक संगठन की ऐतिहासिक विरासत और नई राह”बड़ी खबर: UKPSC ने प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा का विज्ञापन किया रद्दबीआरसी कोटाबाग में तीन दिवसीय कौशलम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापनदमुवा दूँगा क्षेत्र की भूमि पैमाइश जल्द होगी, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए निर्देश

अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने बाबा साहब को किया नमन।

By damuwadhungalive

Published on:

हल्द्वानी। वार्ड 36, अम्बेडकर पार्क मैदान, दमुवाढूंगा में अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष Balbir Ghuniyal के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Balbir Ghuniyal ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री दीनेश आर्य, वार्ड 37/36 की पार्षद विद्या देवी, तनुजा जोशी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भुवन चंद्र आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित आर्य, अजय राजौर, मंडल महामंत्री अरुण टम्टा, पूर्व प्रधान महेश जोशी, विजय चन्द्र सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता हृदयेश कुमार, नंदलाल, पनराम, मदन टम्टा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोषपाल मौर्या, मुन्ना शुक्ला, पंकज अधिकारी, रक्षित शर्मा आदि के सहयोग से किया गया।

अम्बेडकर पार्क में आयोजन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भाग लिया।

Leave a Comment