ताज़ा खबरें:
वन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेजहल्द्वानी में पुलवामा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि16-17 फरवरी को SC/ST कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश, देहरादून में होगा प्रांतीय अधिवेशनउपनल व आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण को लेकर मंच का ज्ञापन, सीएम को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्रलोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच की बैठक में उपनल एवं आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण उल्लंघन पर जताई नाराजगी

विधानसभा अध्यक्ष से मिली एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन की टीम, छात्रवृत्ति मुद्दे पर जताया आभार

By damuwadhungalive

Published on:

पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड:
आज अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, पौड़ी गढ़वाल के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री जगदीश राठी ने छात्रवृत्ति से संबंधित मुद्दे पर संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों और शासन तक पहुँचाए गए सुझावों को गंभीरता से लेने हेतु विधानसभा अध्यक्ष का विशेष आभार व्यक्त किया।

श्री राठी ने कहा कि, “वंचित वर्ग के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति जीवन में बदलाव लाने वाला एक महत्वपूर्ण साधन है। यदि इस दिशा में सकारात्मक पहल होती है तो यह हजारों बच्चों का भविष्य संवारने में सहायक होगी।”

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षक हितों एवं सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन का संघर्ष और संवाद भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

इस महत्वपूर्ण भेंट में संगठन के पदाधिकारी श्री सोहन लाल, श्री विजेंद्र आर्य, श्री सुनील कुमार, श्री योगेन्द्र शमशेर जंग सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

यह मुलाकात न केवल एक सम्मानजनक संवाद का प्रतीक रही, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि संगठन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ को नीति-निर्माताओं तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment