ताज़ा खबरें:
1 अक्टूबर से बदलेंगे LPG, बैंक और प्रॉपर्टी से जुड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर”बेटे का छात्रसंघ चुनाव, 60 की उम्र में मां ने भी लिया कॉलेज में दाखिला”उत्तराखंड: अब SCERT और DIET में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, अलग कैडर बनाने को मंजूरीदमुवाढूंगा मल्लाप्लॉट में दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान और नकदी जलकर राखघर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौत

उत्कृष्ट संसदीय प्रदर्शन के लिए 17 सांसदों को मिलेगा ‘संसद रत्न’ सम्मान

By damuwadhungalive

Published on:

image : Symbolic

नई दिल्ली। संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित करने के लिए दिए जाने वाले ‘संसद रत्न अवॉर्ड 2025’ की घोषणा हो चुकी है। इस वर्ष कुल 17 सांसदों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। इन सांसदों का चयन उनके संसद में योगदान, बहसों में भागीदारी, प्रश्न पूछने और विधायी कार्यों में सक्रियता के आधार पर किया गया है।

लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और निशिकांत दुबे (भारतीय जनता पार्टी) उन प्रमुख चेहरों में शामिल हैं जिन्हें इस बार संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इनके अलावा अन्य सांसदों की सूची भी जारी की गई है, जिन्होंने संसदीय कार्य में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत 2010 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के आशीर्वाद से हुई थी। इसका उद्देश्य संसदीय लोकतंत्र को सशक्त बनाना और सांसदों के प्रेरणादायक योगदान को रेखांकित करना है।

पुरस्कार वितरण समारोह आगामी सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी सम्मानित सांसदों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित सांसदों की पूरी सूची जल्द जारी की जाएगी।

Leave a Comment