ताज़ा खबरें:
उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में तीसरा विकल्प बनेगी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक: बी.डी. बोरकरFinding the Best Instant Payout Casino Canada Options for Fast WinsFinding the Fastest Withdrawal Casino Canada Players TrustFinding the Best Fast Payout Online Casino Canada OptionsFinding the Best Instant Withdrawal Online Casino Canada Options

पूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल बेरी के निधन पर लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच ने जताया शोक

By damuwadhungalive

Updated on:

हल्द्वानी। लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच (DSAF) के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय सुरेन्द्र लाल बेरी के निधन पर मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से शिक्षा जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

ज्ञात हो कि गत 6 अक्टूबर को हल्द्वानी के हाइडिल गेट के समीप एक थार वाहन चालक ने सुरेन्द्र लाल बेरी को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में घायल होने के बाद उनका निधन हो गया।

स्वर्गीय सुरेन्द्र लाल बेरी मृदुल स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार के धनी थे। वे अपने सहज व्यवहार और आत्मीयता के कारण लोगों के बीच विशेष स्थान रखते थे। लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच के संरक्षक के रूप में उनका जुड़ाव मंच के लिए महत्वपूर्ण था।

मंच ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मंच के सदस्यों ने ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच ने स्वर्गीय सुरेन्द्र लाल बेरी के व्यक्तित्व, उनके मधुर व्यवहार और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment