ताज़ा खबरें:
NEET Exam 2026: क्या लेकर जाएं, ड्रेस कोड क्या है? परीक्षा केंद्र जाने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी नियमउत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार कानून’ लागू, हर परिवार को मिलेगी यूनिक IDहल्द्वानी: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदमSC/ST मुद्दों को लेकर पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का सरकार को ज्ञापन, 12 प्रमुख मांगें उठाईंवन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेज

दमुवाढूंगा: 25 हजार लोगों को मालिकाना हक दिलाने को भाजपा की बढ़ी पहल।

By damuwadhungalive

Published on:

दमुवादूँगा के लोगों को मालिकाना हक के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात करते पार्टी कार्यकर्ता ।

हल्द्वानी, दमुवाढूंगा: दमुवाढूंगा क्षेत्र की 643 एकड़ आवासीय और कृषि भूमि को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर भाजपा नेता ह्रदयेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी से दूरभाष पर वार्ता कर भूमि के मालिकाना हक से जुड़े मामले की प्रगति रिपोर्ट मांगी है।

भाजपा नेता के अनुसार, उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी कि मालिकाना हक मिलने से लगभग 25,000 स्थानीय निवासी लाभान्वित होंगे। प्रशासन द्वारा आवासीय और कृषि भूमि को चिन्हित कर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्य मुख्यमंत्री उत्तराखंड की घोषणा के अनुरूप ही चल रहा है।

भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह क्षेत्रवासियों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, जबकि हकीकत इसके विपरीत है। दमुवाढूंगा के निवासी एकजुट हैं और अपने अधिकारों की रक्षा करना जानते हैं। उन्हें विपक्ष के सहयोग की कोई आवश्यकता नहीं है।

शिष्टमंडल में शामिल प्रमुख लोग:


ह्रदयेश कुमार, महेश जोशी, विजय चन्द्र, अरुण कुमार, पनराम, मुन्ना शुक्ला सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे।

Leave a Comment