ताज़ा खबरें:
NEET Exam 2026: क्या लेकर जाएं, ड्रेस कोड क्या है? परीक्षा केंद्र जाने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी नियमउत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार कानून’ लागू, हर परिवार को मिलेगी यूनिक IDहल्द्वानी: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदमSC/ST मुद्दों को लेकर पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का सरकार को ज्ञापन, 12 प्रमुख मांगें उठाईंवन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेज

देहरादून में वैश्य फेडरेशन का रक्तदान शिविर, सांसद नरेश बंसल ने किया सम्मान

By damuwadhungalive

Published on:

फोटो सोसल मीडिया:

देहरादून, 14 जून 2025 – अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, उत्तराखंड एवं भारत विकास परिषद, समर्पण शाखा देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आज अग्रवाल धर्मशाला, गांधी रोड (निकट रेलवे स्टेशन) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मानवता की सेवा हेतु रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हुआ। समाजसेवी, विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया और कहा कि “रक्तदान सबसे महान सेवा है और ऐसे शिविर समाज में जीवनदायिनी संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।”

इस शिविर में संजय गर्ग, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान द्वारा भी रक्तदान किया गया। साथ ही एक अन्य स्वेच्छासेवी ने भी रक्तदान किया और इसे एक बेहद प्रेरणादायक और आत्मिक संतोष देने वाला अनुभव बताया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक सेवा मनोज शर्मा, अध्यक्ष के० के० लाल, वित्त सचिव यश गर्ग, तथा सचिव संजीव कुमार सैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

समाजहित में किए गए इस प्रयास को स्थानीय स्तर पर खूब सराहना मिल रही है।

Leave a Comment