ताज़ा खबरें:
NEET Exam 2026: क्या लेकर जाएं, ड्रेस कोड क्या है? परीक्षा केंद्र जाने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी नियमउत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार कानून’ लागू, हर परिवार को मिलेगी यूनिक IDहल्द्वानी: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदमSC/ST मुद्दों को लेकर पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का सरकार को ज्ञापन, 12 प्रमुख मांगें उठाईंवन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेज

शीतलहर के चलते ऊधमसिंह नगर में 15 से 17 जनवरी तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

By damuwadhungalive

Published on:

दमुवाढूँगा लाइव | ऊधमसिंह नगर

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद ऊधमसिंह नगर में 15, 16 एवं 17 जनवरी 2026 को शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

यह अवकाश 15 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।

हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 10 एवं 12 के वे छात्र-छात्राएं जो CBSE, ICSE, उत्तराखंड बोर्ड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले हैं, उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए यदि विद्यालय द्वारा कोई अध्ययन, प्रायोगिक या प्री-बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की जाती है, तो उसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित तहसीलों, विभागों एवं विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment