ताज़ा खबरें:
जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा, स्थानीय नेताओं से नाराजगी के बीच दिया इस्तीफा1 अक्टूबर से बदलेंगे LPG, बैंक और प्रॉपर्टी से जुड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर”बेटे का छात्रसंघ चुनाव, 60 की उम्र में मां ने भी लिया कॉलेज में दाखिला”उत्तराखंड: अब SCERT और DIET में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, अलग कैडर बनाने को मंजूरीदमुवाढूंगा मल्लाप्लॉट में दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान और नकदी जलकर राख

हल्द्वानी में आईएएस–पीसीएस तैयारी के लिए प्रज्ञा पथ कोचिंग की शुरुआत

By damuwadhungalive

Published on:

हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर में प्रज्ञा पथ आईएएस एवं पीसीएस कोचिंग इंस्टिट्यूट की शुरुआत की गई है। यह कोचिंग संस्थान उडेरखानी खरेही निवासी जगन्नाथ टम्टा के सुपुत्र द्वारा स्थापित किया गया है। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

प्रज्ञा पथ कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मुकेश कुमार टम्टा हैं। संस्थान के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े अवसर प्राप्त होंगे। विशेष रूप से यह कोचिंग सेंटर गरीब एवं वंचित वर्ग के युवाओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, जिन्हें अब अपने ही क्षेत्र में आईएएस और पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।

खरेही क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के लोगों का मानना है कि इस कोचिंग संस्थान के खुलने से स्थानीय युवाओं को आगे बढ़ने की नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र में शैक्षिक माहौल को मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment