ताज़ा खबरें:
NEET Exam 2026: क्या लेकर जाएं, ड्रेस कोड क्या है? परीक्षा केंद्र जाने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी नियमउत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार कानून’ लागू, हर परिवार को मिलेगी यूनिक IDहल्द्वानी: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदमSC/ST मुद्दों को लेकर पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का सरकार को ज्ञापन, 12 प्रमुख मांगें उठाईंवन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेज

पिथौरागढ़ में 24 जनवरी को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

By damuwadhungalive

Published on:

पिथौरागढ़।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 जनवरी 2026 को जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश एवं बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार दिनांक 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को जनपद पिथौरागढ़ में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास विभाग) को निर्देशित किया है कि सभी शैक्षिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बरतें और आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

देखें आदेश

Leave a Comment