ताज़ा खबरें:
1 अक्टूबर से बदलेंगे LPG, बैंक और प्रॉपर्टी से जुड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर”बेटे का छात्रसंघ चुनाव, 60 की उम्र में मां ने भी लिया कॉलेज में दाखिला”उत्तराखंड: अब SCERT और DIET में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, अलग कैडर बनाने को मंजूरीदमुवाढूंगा मल्लाप्लॉट में दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान और नकदी जलकर राखघर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौत

मौसम अलर्ट के चलते अल्मोड़ा जिले में 28 जनवरी को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी बंद

By damuwadhungalive

Published on:

अल्मोड़ा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 जनवरी 2026 को उत्तराखंड के कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, उधमसिंह नगर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।

पूर्वानुमान के अनुसार अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़कों के बंद होने जैसी आपदाएं उत्पन्न हो सकती हैं। संभावित जोखिम को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अल्मोड़ा अशोक सिंह द्वारा एहतियातन बड़ा निर्णय लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को जनपद अल्मोड़ा के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश के अनुपालन को सख्ती से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

देखे आदेश

Leave a Comment