हल्द्वानी। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) महानगर हल्द्वानी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 15 नवंबर 2026 को लाइन नंबर 17 स्थित गफ्फारान मस्जिद के पास आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सामाजिक जनजागरूकता अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संगठन सचिव एवं नैनीताल जिला प्रभारी एडवोकेट गंगा प्रसाद ने शिरकत की। बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बृजेश कोहली तथा समाजसेवी असलम भी मौजूद रहे।
बैठक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से लागू करने, श्रमिकों को उचित पारिश्रमिक दिलाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा अल्पसंख्यक समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय स्तर पर बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष इरशाद अंसारी एवं रवि कुमार ने संयुक्त रूप से किया। संगठन विस्तार के क्रम में अल्पसंख्यक समाज के कई लोगों ने बैठक में सहभागिता की। इनमें समाजसेवी डॉ. असलम, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद नबी, मोहम्मद अनीश, आफताब और साहिल सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ने और संविधान आधारित सामाजिक जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।





