ताज़ा खबरें:
उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में तीसरा विकल्प बनेगी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक: बी.डी. बोरकर: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल की रोक, निर्माण और बिक्री पर सख्तपूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल बेरी के निधन पर लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच ने जताया शोकसुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: चुनाव आयोग को नोटिस, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर मांगा जवाबमहाराष्ट्र: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत, पुणे की कोचिंग से आए थे

जापान ने विकसित की अनोखी तकनीक: अंतरिक्ष से बिना तार के पहुँचेगी बिजली

By damuwadhungalive

Published on:

जापान ने विकसित की अनोखी तकनीक: अंतरिक्ष से बिना तार के पहुँचेगी बिजली:इमेज प्रतीकात्मक

टोक्यो।
वैज्ञानिक प्रगति के क्षेत्र में जापान ने एक बड़ी छलांग लगाई है। अब सूर्य की रोशनी से अंतरिक्ष में बिजली बनाकर उसे बिना किसी तार के सीधे पृथ्वी पर भेजा जाएगा। इस परियोजना का नाम “ओएसामु (OASUMU Project)” रखा गया है, जिसे जापान स्पेस सिस्टम्स द्वारा विकसित किया गया है।

कैसे काम करेगा यह तकनीक?

इस योजना के तहत, एक 180 किलोमीटर व्यास वाला सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यह सैटेलाइट सौर पैनल से सूर्य की रोशनी को बिजली में बदलेगा और फिर उसे माइक्रोवेव तकनीक के जरिये पृथ्वी पर भेजेगा। पृथ्वी पर लगे छोटे एंटेना इस माइक्रोवेव ऊर्जा को फिर से बिजली में बदल देंगे।

शुरुआती परीक्षणों में यह सैटेलाइट 400 किलोवाट बिजली का उत्पादन करेगा, लेकिन परीक्षण के दौरान पृथ्वी तक केवल 1 किलोवाट बिजली भेजी जाएगी।

परियोजना के लाभ

स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग: यह तकनीक अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक क्रांति लाएगी।

ऊर्जा संकट का समाधान: बिना तारों के बिजली आपूर्ति से दूरदराज के इलाकों को भी ऊर्जा मिल सकेगी।

पर्यावरण संरक्षण: यह पद्धति पारंपरिक बिजली उत्पादन के मुकाबले अधिक पर्यावरण अनुकूल होगी।

भविष्य की दिशा

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो आने वाले वर्षों में अंतरिक्ष से बड़े पैमाने पर बिजली पृथ्वी पर भेजी जा सकेगी, जो वैश्विक ऊर्जा संकट का प्रभावी समाधान बन सकती है।

Leave a Comment