ताज़ा खबरें:
अल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समयउत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी तेज, लंबे समय से खाली वरिष्ठ पदों पर जल्द हो सकती है तैनाती

अल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेश

By damuwadhungalive

Published on:

अल्मोड़ा, 19 जुलाई 2026। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी को देखते हुए अल्मोड़ा जनपद में 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अंशुल सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने, जलभराव, बोल्डर गिरने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना हुआ है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30(2) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद अल्मोड़ा के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 20 जुलाई 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बिंदु:

  • 20 जुलाई 2026 को अल्मोड़ा में सभी स्कूल बंद रहेंगे।
  • कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालय प्रभावित।
  • सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद।
  • भारी बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए लिया गया निर्णय।
  • आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी

Leave a Comment