ताज़ा खबरें:
अल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समयउत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी तेज, लंबे समय से खाली वरिष्ठ पदों पर जल्द हो सकती है तैनाती‘हरिजन’ शब्द बोलना पड़ा भारी: RLD राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी पर SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्जDSAF ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेश

By damuwadhungalive

Updated on:

अल्मोड़ा | दमुवाढूंगा लाइव
भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 9 जुलाई 2026 को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अंशुल सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध, मलबा आने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनी हुई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद अल्मोड़ा के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी विद्यालय या संबंधित संस्थान द्वारा आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment