ताज़ा खबरें:
वन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेजहल्द्वानी में पुलवामा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि16-17 फरवरी को SC/ST कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश, देहरादून में होगा प्रांतीय अधिवेशनउपनल व आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण को लेकर मंच का ज्ञापन, सीएम को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्रलोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच की बैठक में उपनल एवं आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण उल्लंघन पर जताई नाराजगी

अल्मोड़ा की गरिमा उप्रेती ने यूपीएससी में पाई 326वीं रैंक, खेती गांव में खुशी की लहर

By damuwadhungalive

Published on:

अल्मोड़ा (धौलादेवी) |
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के दूरस्थ खेती गांव की बेटी गरिमा उप्रेती ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 326वीं रैंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गरिमा की इस शानदार उपलब्धि से गांव में जश्न का माहौल है।

गरिमा उप्रेती खेती गांव निवासी महेश चंद्र उप्रेती और माया उप्रेती की सुपुत्री हैं। उनके पिता एक निजी फैक्ट्री में सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। गरिमा ने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई (B.A. Honors) पूरी करने के बाद पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं। पहली ही कोशिश में यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

वर्तमान में माया उप्रेती राजकीय इंटर कॉलेज, धौलाखेड़ा में अंग्रेजी विषय की सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं। उनका परिवार शिक्षा के क्षेत्र से गहरा नाता रखता है। उनके चाचा सुभाष उप्रेती और देवेंद्र उप्रेती भी खेती गांव में निवास करते हैं।

गरिमा की इस ऐतिहासिक सफलता पर गांव के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। गरिमा की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभा और मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Comment