ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

उपनल व आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण को लेकर मंच का ज्ञापन, सीएम को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्र

By damuwadhungalive

Published on:

हल्द्वानी।

लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच ने उपनल एवं आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण रोस्टर का पालन सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पाँच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मंच ने स्पष्ट मांग की कि उपनल के माध्यम से बिना आरक्षण रोस्टर के की गई नियुक्तियों को नियमित न किया जाए। साथ ही आउटसोर्सिंग के जरिए की जा रही नियुक्तियों में आरक्षित वर्ग का निर्धारित कोटा अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई गई।

मंच ने पदोन्नति में एससी-एसटी वर्ग को आरक्षण देने, विभिन्न विभागों में आरक्षित वर्ग के बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने तथा दमुवाँ ढूँगा क्षेत्र के निवासियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने की भी मांग की।

मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी जारी रही तो इससे सामाजिक न्याय की अवधारणा को गहरा आघात पहुँचेगा। सरकार को चाहिए कि वह आरक्षण संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कर वंचित वर्गों को उनका अधिकार दे।

इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में मंच अध्यक्ष जीआर टम्टा, संरक्षक जीआर ग्वासिकोटी, नंदन प्रसाद ग्वासिकोटी, सुरेंद्र लाल बेरी, जमुना प्रसाद ग्वासिकोटी, जगदीश प्रसाद, प्रकाश बेरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच के पदाधिकारी ।ज्ञापन देने जाते हुए

Leave a Comment