ताज़ा खबरें:
वन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेजहल्द्वानी में पुलवामा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि16-17 फरवरी को SC/ST कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश, देहरादून में होगा प्रांतीय अधिवेशनउपनल व आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण को लेकर मंच का ज्ञापन, सीएम को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्रलोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच की बैठक में उपनल एवं आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण उल्लंघन पर जताई नाराजगी

लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच की अहम बैठक 25 जनवरी को, मतदाता जागरूकता दिवस भी मनाया जाएगा

By damuwadhungalive

Published on:

हल्द्वानी।

लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच की एक अहम बैठक आगामी 25 जनवरी को डॉ. अंबेडकर आदर्श विद्यालय, दमुवाँ ढूँगा में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सामाजिक, शैक्षिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र की मजबूती, संविधान के मूल्यों और मताधिकार के महत्व पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

मंच के अध्यक्ष जी.आर. टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच एक गैर-राजनीतिक, लोकतांत्रिक एवं सामाजिक चेतना आधारित मंच है, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। बैठक में संगठन के विस्तार, भावी कार्ययोजना और सामाजिक सरोकारों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने मंच के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं संगठन से जुड़े समस्त लोगों से समय पर उपस्थित होकर बैठक में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिकों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Comment