ताज़ा खबरें:
उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में तीसरा विकल्प बनेगी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक: बी.डी. बोरकरFinding the Best Instant Payout Casino Canada Options for Fast WinsFinding the Fastest Withdrawal Casino Canada Players TrustFinding the Best Fast Payout Online Casino Canada OptionsFinding the Best Instant Withdrawal Online Casino Canada Options

हरिद्वार में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने किया गंगा पूजन

By damuwadhungalive

Published on:

फोटो: सोशल मीडिया”

हरिद्वार, 4 मई: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी शनिवार को अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ हरिद्वार पहुंचे। दोनों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया।

हरकी पैड़ी पहुंचने पर स्थानीय पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की। गंगा घाट पर पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखा।

गंगा आरती में भाग लेने के बाद अनंत और राधिका ने संतों से आशीर्वाद भी लिया। माना जा रहा है कि यह यात्रा उनके विवाह उपरांत आध्यात्मिक दर्शन और आभार प्रकट करने के उद्देश्य से की गई थी।

हरिद्वार के स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं में अंबानी परिवार के दर्शन को लेकर उत्सुकता देखी गई। प्रशासन की ओर से इस विशेष दौरे को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Comment