ताज़ा खबरें:
उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में तीसरा विकल्प बनेगी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक: बी.डी. बोरकरFinding the Best Instant Payout Casino Canada Options for Fast WinsFinding the Fastest Withdrawal Casino Canada Players TrustFinding the Best Fast Payout Online Casino Canada OptionsFinding the Best Instant Withdrawal Online Casino Canada Options

दमुवादूँगा में भगत सिंह कोश्यारी का समरसता कार्यक्रम 17 जून को, राजस्व ग्राम की उम्मीदें फिर जगी

By damuwadhungalive

Published on:

पूर्व सीएम और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

दमुवादूँगा, 15 जून 2025 —
पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी 17 जून, मंगलवार को दमुवादूँगा के अंबेडकर पार्क सभागार में आयोजित समरसता कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे शुरू होगा, जिसमें कोश्यारी की विशेष उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज (सामूहिक भोजन) का आयोजन भी किया गया है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे।

इस आयोजन की जानकारी विजय चन्द्र (पप्पू प्रधान), पूर्व ग्राम प्रधान और भाजपा कार्यकर्ता ने दी। उन्होंने इसे दमुवादूँगा क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित करने और स्थानीय लोगों को मालिकाना हक दिलाने की दिशा में संभावित बड़ा कदम बताया है।

कार्यक्रम के संयोजक और आमंत्रणकर्ता भाजपा काठगोदाम अध्यक्ष नीरज सिंह बिष्ट ने सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Comment