हल्द्वानी (damuwadhungalive.in)।
CBSE 2025 की 10वीं कक्षा की परीक्षा में दमुवादूँगा, हल्द्वानी की रहने वाली दिया गवासिकोटी ने 96% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विशेष रूप से सामाजिक विज्ञान (Social Science) विषय में दिया ने 100 में 100 अंक अर्जित किए हैं।
दिया वर्तमान में नैनी वेली स्कूल, हल्द्वानी की छात्रा हैं और अपनी मेहनत, लगन व अनुशासन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। पढ़ाई के साथ-साथ वह एक कुशल चित्रकार भी हैं। चित्रकला के प्रति उनका विशेष रुझान है और डॉक्टर बनना उनका सपना है।
होनहार छात्रा दिया द्वारा बनाई गयी पेंटिंग।
दिया के पिता राकेश कुमार, उत्तराखंड पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर
कार्यरत हैं जबकि माता विनीता देवी एक गृहिणी हैं। मूल रूप से उनका परिवार पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट ब्लॉक, गणाई तहसील के ग्राम पंचायत गवासिकोट गांव तल्लापनी से संबंधित है। वर्तमान में यह परिवार हिल्सव्यू कॉलोनी, दमुवादूँगा, हल्द्वानी में निवास करता है।
दिया की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और आसपास के क्षेत्र में भी बधाइयों का तांता लगा हुआ है। समाज के विभिन्न वर्गों से लोग उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
damuwadhungalive.in की ओर से दिया गवासिकोटी और उनके पूरे परिवार को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।






