हल्द्वानी। एकता जन सेवा फाउंडेशन एंटी करप्शन सेल एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार के तत्वाधान में आज हल्द्वानी के मटर गली स्थित डीके पार्क में बने शहीद स्मारक पर वर्ष 2019 में हुए पुलवामा हमला में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा हमले में हमारे देश के वीर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने अपनी जान न्यौछावर कर देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि यह दिन पूरे भारतवर्ष के लिए एक काला दिन साबित हुआ था। उन्होंने कहा कि आज हम सभी यहां एकत्र होकर शहीदों की शहादत को याद कर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण, नीशा आर्या, प्रदेश मीडिया प्रभारी रोहित दिवाकर, संजय जोशी, संदीप कुमार, अशोक कश्यप, यूकेडी नेता कमल जोशी, मोहम्मद नबी, आलोक तोमर सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद जवानों के बलिदान को स्मरण करते हुए युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।





