ताज़ा खबरें:
Navigating the Landscape of Online Casino Manitoba OptionsNavigating the Landscape of Online Casino Quebec OptionsNavigating the Landscape of Online Casino Alberta OptionsUnderstanding the Digital Landscape of Online Casino BCNavigating the Regulated Landscape of iGaming Ontario Casino Platforms

राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल: गिरीश चन्द जोशी ने किया जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी, 18 मई को हल्द्वानी में बुलाई बृहद बैठक

By damuwadhungalive

Published on:

जिलाध्यक्ष प्रत्याशी गिरीश जोशी

हल्द्वानी।
राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरीश चन्द जोशी ने अपने समर्थन में शिक्षकों से सहयोग और आशीर्वाद मांगा है। गिरीश जोशी वर्तमान में रा.इ.का. नाइ, ओखलकाण्डा में सहायक अध्यापक (व्यायाम) के पद पर कार्यरत हैं।

गिरीश जोशी ने नैनीताल जनपद के समस्त सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से संवाद करते हुए कहा कि वह संगठन के हित में कार्य करने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि अपने सांगठनिक विचारों को साझा करने और शिक्षकों से संवाद स्थापित करने के लिए 18 मई 2025 (रविवार) को विजय वाटिका बैंकट हॉल, भगवानपुर रोड, हल्द्वानी में सायं 4 बजे एक बृहद बैठक का आयोजन किया गया है।

उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से अपील की है कि वे इस बैठक में सम्मिलित होकर अपनी उपस्थिति से उन्हें मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद प्रदान करें।

गिरीश चन्द जोशी
जिला अध्यक्ष प्रत्याशी
राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल
मोबाइल: 7017477717

Leave a Comment