ताज़ा खबरें:
वन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेजहल्द्वानी में पुलवामा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि16-17 फरवरी को SC/ST कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश, देहरादून में होगा प्रांतीय अधिवेशनउपनल व आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण को लेकर मंच का ज्ञापन, सीएम को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्रलोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच की बैठक में उपनल एवं आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण उल्लंघन पर जताई नाराजगी

गणाई गंगोली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

By damuwadhungalive

Published on:

गणाई गंगोली में तिरंगा यात्रा निकालते लोग।

गणाई गंगोली (पिथौरागढ़), 24 मई: आज गणाई गंगोली क्षेत्र में देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा में क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा एवं ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला ने विशेष रूप से भाग लिया और उपस्थित जनसमूह का उत्साहवर्धन किया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत गणाई गंगोली से हुई, जो बनकोट रोड होते हुए देवराड़ीबोरा तक पहुँची। इसके पश्चात यात्रा का समापन जीआईसी गणाई गंगोली के प्रांगण में एक जनसभा के आयोजन के साथ हुआ। इस आयोजन में देश की रक्षा में समर्पित भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया गया और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंज उठा।

यात्रा में जीआईसी गणाई गंगोली के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी भी सराहनीय रही। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश के साथ भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। प्रमुख कार्यकर्ताओं में जितेन्द्र कुमार चनियाल, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

इस आयोजन ने स्थानीय लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया और क्षेत्र को गौरव की अनुभूति कराई।

Leave a Comment