ताज़ा खबरें:
वन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेजहल्द्वानी में पुलवामा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि16-17 फरवरी को SC/ST कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश, देहरादून में होगा प्रांतीय अधिवेशनउपनल व आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण को लेकर मंच का ज्ञापन, सीएम को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्रलोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच की बैठक में उपनल एवं आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण उल्लंघन पर जताई नाराजगी

दमुवाढूंगा क्षेत्र में दुकानों के ध्वस्तीकरण के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने दर्ज कराया विरोध

By damuwadhungalive

Updated on:

दमुवादूँगा ध्वस्तीकरण के विरोध में ज्ञापन देते बीजेपी के जनप्रतिनिधि

दमुवाढूंगा, 28 अप्रैल 2025
दमुवाढूंगा क्षेत्र में हल्द्वानी विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में निर्मित दुकानों के ध्वस्तीकरण के प्रस्ताव के विरोध में आज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल तथा सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी से भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण से मांग की कि क्षेत्र में संचालित दुकानों का ध्वस्तीकरण न किया जाए और व्यापारियों को राहत प्रदान की जाए।

जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि क्षेत्र की दुकानों से अनेक परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से स्थानीय जनता को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान महेश जोशी, विजय कुमार (पप्पू प्रधान), हृदयेश कुमार, अरुण कुमार, लक्ष्मीकांत, रवि आर्य समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नहीं रोकी गई तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

देखें ध्वस्तीकरण आदेश का पत्र

Leave a Comment