देहरादून, 13 फरवरी 2026। उत्तराखंड सरकार के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन के पदाधिकारियों को आगामी द्वि-दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फेडरेशन का प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 16 एवं 17 फरवरी 2026 को देहरादून जनपद में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा शासन को पत्र प्रेषित कर अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले पदाधिकारियों के लिए विशेष अवकाश स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया गया था।निर्णय लिया गया है। वहीं, फेडरेशन के अन्य सदस्य अपने-अपने नियंत्रक प्राधिकारियों से नियमानुसार अवकाश स्वीकृत कराते हुए अधिवेशन में प्रतिभाग कर सकेंगे।
यह आदेश अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित करते हुए जारी किया गया है। शासन ने समस्त विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्तानुसार अवकाश स्वीकृत किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
शासन स्तर पर मामले का परीक्षण करते हुए विशेष परिस्थितियों में उक्त तिथियों को अधिवेशन में प्रतिभाग हेतु पदाधिकारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान करने






