ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

पिथौरागढ़ में 28 जनवरी को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

By damuwadhungalive

Published on:

पिथौरागढ़। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 जनवरी 2026 को जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के कई जिलों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा एवं बर्फबारी की संभावना जताई गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगाईं द्वारा जारी आदेश के अनुसार बुधवार, 28 जनवरी 2026 को जनपद पिथौरागढ़ में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन का यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मौसम चेतावनी के क्रम में यह अवकाश प्रभावी रहेगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक एवं माध्यमिक), खंड शिक्षा अधिकारी तथा बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन हो।

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Leave a Comment