ताज़ा खबरें:
वन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेजहल्द्वानी में पुलवामा शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि16-17 फरवरी को SC/ST कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश, देहरादून में होगा प्रांतीय अधिवेशनउपनल व आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण को लेकर मंच का ज्ञापन, सीएम को सौंपा 5 सूत्रीय मांगपत्रलोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच की बैठक में उपनल एवं आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण उल्लंघन पर जताई नाराजगी

राजकीय इंटर कॉलेज ड्यूनाथल की होनहार बेटी लीलावती की बड़ी उपलब्धि

By damuwadhungalive

Published on:

राजकीय इंटर कॉलेज ड्यूनाथल की कक्षा 12वीं की छात्रा लीलावती आर्य ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में रजत पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी लीलावती शुरू से ही पढ़ाई और खेलों में सक्रिय रही हैं।

इससे पहले भी लीलावती ने “मुख्य उदीयमान खिलाड़ी प्रतियोगिता” में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। स्कूल स्टाफ के अनुसार, लीलावती न सिर्फ खेलों में बल्कि अनुशासन, स्वच्छता और हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। विद्यालय की साफ-सफाई और अनुशासन में भी वह एक मिसाल बनी हुई हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आई.पी. ह्यूमन ने लीलावती की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने लीलावती को स्कूल की ओर से विशेष पुरस्कार देने की घोषणा भी की। प्रधानाचार्य ने कहा कि लीलावती की यह जीत अन्य छात्राओं को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।

वहीं, लीलावती के कोच श्री हरीश चौहान ने भी उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि लीलावती का प्रदर्शन क्षेत्र की बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में लीलावती और भी ऊंचाइयों को छूएगी।

यह उपलब्धि न केवल लीलावती के लिए, बल्कि पूरे ड्यूनाथल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

विजेता टीम के साथ लीलावती।

Leave a Comment