ताज़ा खबरें:
पूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल बेरी के निधन पर लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच ने जताया शोकसुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: चुनाव आयोग को नोटिस, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर मांगा जवाबमहाराष्ट्र: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत, पुणे की कोचिंग से आए थेजुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा, स्थानीय नेताओं से नाराजगी के बीच दिया इस्तीफा1 अक्टूबर से बदलेंगे LPG, बैंक और प्रॉपर्टी से जुड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर”

पूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल बेरी के निधन पर लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच ने जताया शोक

By damuwadhungalive

Updated on:

हल्द्वानी। लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच (DSAF) के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय सुरेन्द्र लाल बेरी के निधन पर मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से शिक्षा जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

ज्ञात हो कि गत 6 अक्टूबर को हल्द्वानी के हाइडिल गेट के समीप एक थार वाहन चालक ने सुरेन्द्र लाल बेरी को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में घायल होने के बाद उनका निधन हो गया।

स्वर्गीय सुरेन्द्र लाल बेरी मृदुल स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार के धनी थे। वे अपने सहज व्यवहार और आत्मीयता के कारण लोगों के बीच विशेष स्थान रखते थे। लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच के संरक्षक के रूप में उनका जुड़ाव मंच के लिए महत्वपूर्ण था।

मंच ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मंच के सदस्यों ने ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच ने स्वर्गीय सुरेन्द्र लाल बेरी के व्यक्तित्व, उनके मधुर व्यवहार और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment