ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

डॉ. जयपाल सिंह को मिला ‘ग्लोबल सोशलिस्ट अवार्ड 2025’, सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित

By damuwadhungalive

Published on:

“डॉ. जयपाल सिंह को ‘ग्लोबल सोशलिस्ट अवार्ड 2025’ प्रदान करते हुए डॉ. सी. पी. यादव”

कोटद्वार/फरीदाबाद।
भारतीय दलित साहित्य अकादमी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह को ग्लोबल सोशलिस्ट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, फरीदाबाद द्वारा उनके सामाजिक कार्यों, समानता, सामाजिक न्याय, नवाचार और प्रभावशाली योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार सुप्रसिद्ध समाजसेवी मेजिशियन डॉ. सी. पी. यादव के करकमलों द्वारा फरीदाबाद में आयोजित समारोह में दिया गया। डॉ. जयपाल सिंह देहरादून निवासी हैं और वर्तमान में भारतीय दलित साहित्य अकादमी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे पिछले 22 वर्षों से इस पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वे कोटद्वार में उप कोषाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

डॉ. सिंह के सम्मान पर अकादमी के कई पदाधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य (मंडलीय अध्यक्ष, गढ़वाल मंडल), डॉ. सी. एल. भारती (महासचिव), डॉ. जसवंत लाल (जिलाध्यक्ष, चमोली), श्री मदनी लाल खनेड़ा (गोपेश्वर), श्री रमेश टम्टा (जिलाध्यक्ष, रुद्रप्रयाग), श्री संजय कुमार ‘फौजी भाई’ (जिलाध्यक्ष, पौड़ी), श्री प्रमोद कुमार चौधरी (जिलाध्यक्ष, कोटद्वार), प्रो. संजय कुमार, मेघराज सिंह (हरिद्वार), श्री हरिचंद निमेष (देहरादून), श्री रामचंद्र शाह (टेहरी), श्री बी. एल. बौद्ध (उत्तरकाशी) आदि ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि डॉ. जयपाल सिंह समाजोत्थान के लिए समर्पित एक श्रद्धेय व्यक्तित्व हैं।

Leave a Comment