ताज़ा खबरें:
उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में तीसरा विकल्प बनेगी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक: बी.डी. बोरकर: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल की रोक, निर्माण और बिक्री पर सख्तपूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल बेरी के निधन पर लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच ने जताया शोकसुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: चुनाव आयोग को नोटिस, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर मांगा जवाबमहाराष्ट्र: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत, पुणे की कोचिंग से आए थे

घनसाली: अंथवाल गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत, एक घायल

By damuwadhungalive

Published on:


उत्तराखंड के टिहरी जिले में घनसाली के अंथवाल गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।


घनसाली (टिहरी):
उत्तराखंड के टिहरी जनपद अंतर्गत भिलंगना ब्लॉक के घनसाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अंथवाल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी:


थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि यह दुर्घटना पुर्वांल गांव मोटरमार्ग पर हुई, जब कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे।

108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल:


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंचे। घायल तीनों व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी लाया गया। रास्ते में दो लोगों की मौत हो गई।

अस्पताल में एक घायल का उपचार:


पिलखी अस्पताल के प्रभारी डॉ. आशीष ने बताया कि एक घायल व्यक्ति का इलाज किया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में शोक:


घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


Leave a Comment