ताज़ा खबरें:
1 अक्टूबर से बदलेंगे LPG, बैंक और प्रॉपर्टी से जुड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर”बेटे का छात्रसंघ चुनाव, 60 की उम्र में मां ने भी लिया कॉलेज में दाखिला”उत्तराखंड: अब SCERT और DIET में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, अलग कैडर बनाने को मंजूरीदमुवाढूंगा मल्लाप्लॉट में दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान और नकदी जलकर राखघर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 1 सितम्बर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

By damuwadhungalive

Published on:

उधमसिंह नगर:
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 31 अगस्त से 4 सितम्बर 2025 तक उत्तराखंड राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और गर्जन-तड़ित की चेतावनी भी दी गई है।

जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जनपद उधमसिंह नगर के सभी कक्षा 1 से 12 तक के शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में 1 सितम्बर 2025 (सोमवार) को अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी उधमसिंह नगर, नितिन सिंह भंडारिया ने आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अवधि में सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियां पूरी की जाएं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

देखें आदेश:

Leave a Comment