ताज़ा खबरें:
उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में तीसरा विकल्प बनेगी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक: बी.डी. बोरकर: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल की रोक, निर्माण और बिक्री पर सख्तपूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल बेरी के निधन पर लोकतांत्रिक सामाजिक चेतना मंच ने जताया शोकसुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: चुनाव आयोग को नोटिस, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर मांगा जवाबमहाराष्ट्र: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत, पुणे की कोचिंग से आए थे

अल्मोड़ा: सिरौता नदी में डूबे दो युवक, नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा

By damuwadhungalive

Published on:


काकड़ीघाट क्षेत्र में दोस्तों संग नहाने गए थे चार युवक, दो की मौके पर ही मौत, पुलिस जांच में जुटी


अल्मोड़ा (उत्तराखंड): अल्मोड़ा जिले के काकड़ीघाट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की सिरौता नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब चार दोस्त नहाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे।

मृतकों की पहचान योगेश बोरा (18) पुत्र बालम सिंह और करन सिंह (18) पुत्र ठाकुर सिंह, दोनों निवासी घिंघारी, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

उनके साथ मौजूद अमन सिंह और शुभम बोरा ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई और तेज बहाव के चलते वे उन्हें नहीं बचा सके। स्थानीय ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई, जिन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचित किया।

सूचना मिलते ही रानीखेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment