ताज़ा खबरें:
NEET Exam 2026: क्या लेकर जाएं, ड्रेस कोड क्या है? परीक्षा केंद्र जाने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी नियमउत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार कानून’ लागू, हर परिवार को मिलेगी यूनिक IDहल्द्वानी: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदमSC/ST मुद्दों को लेकर पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का सरकार को ज्ञापन, 12 प्रमुख मांगें उठाईंवन भूमि पर बसे गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग तेज

मयंक विश्वास ने 96.4% अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।डॉक्टर बनने का सपना लिए हर दिन 6 घंटे करते हैं अध्ययन

By damuwadhungalive

Published on:

सितारगंज, 14 मई।
पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्पुर (सितारगंज) के कक्षा 10वीं के छात्र मयंक विश्वास ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मयंक की इस सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मयंक विश्वास का सपना डॉक्टर बनने का है और वे प्रतिदिन 5 से 6 घंटे स्वाध्याय करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी, अभिभावक संघ अध्यक्ष मनोज विश्वास तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श सुजाता मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

छात्र का विवरण:

नाम: मयंक विश्वास

पिता का नाम: श्री संजय विश्वास (सिडकुल में कार्यरत)

माता का नाम: श्रीमती वीना विश्वास (गृहिणी)

रोल नंबर: 25154555

जन्म तिथि: 29/09/2008

विद्यालय: पीएम श्री उत्कृष्ट जीआईसी रुद्रपुर, सितारगंज, उधम सिंह नगर

कुल अंक: 482/500

प्रतिशत: 96.4%

ग्रेड: A1 (सभी विषयों में)

स्थिति: उत्तीर्ण

CBSE द्वारा जारी अंकपत्र के अनुसार, मयंक को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान सभी विषयों में A1 ग्रेड प्राप्त हुआ है। विद्यालय प्रशासन ने मयंक को प्रेरणा स्रोत बताते हुए अन्य छात्रों से भी इसी प्रकार मेहनत करने की अपील की है।

Leave a Comment