ताज़ा खबरें:
1 अक्टूबर से बदलेंगे LPG, बैंक और प्रॉपर्टी से जुड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर”बेटे का छात्रसंघ चुनाव, 60 की उम्र में मां ने भी लिया कॉलेज में दाखिला”उत्तराखंड: अब SCERT और DIET में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, अलग कैडर बनाने को मंजूरीदमुवाढूंगा मल्लाप्लॉट में दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान और नकदी जलकर राखघर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौत

राजकीय शिक्षक संघ का विद्यालय भ्रमण: 16 जून के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील

By damuwadhungalive

Published on:

फोटो:सोसल मीडिया

अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/चम्पावत/नैनीताल।
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड की कुमाऊं मंडल इकाई द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में विद्यालय भ्रमण कर शिक्षकों से संवाद स्थापित किया गया। इस भ्रमण का नेतृत्व प्रांतीय संयुक्त मंत्री श्री जगदीश सिंह बिष्ट तथा कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने किया।

इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने शिक्षकों से मुलाकात कर उन्हें 16 जून 2025 को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, देहरादून में प्रस्तावित धरना/प्रदर्शन में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया। उन्होंने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विभागीय प्रकरणों एवं समस्याओं पर भी चर्चा की और संगठन की प्रतिबद्धता जताई।

भ्रमण किए गए प्रमुख विद्यालयों में शामिल हैं:

अल्मोड़ा जिले के: राइका मोतियापाथर, राबाइका जैंती, ज्वारनैरी, शहरफाटक

पिथौरागढ़ जिले के: एसडीएस/केएनयू राइका, गुरना, राबाइका पिथौरागढ़, ऐंचोली, आठगांवशिलिंग, कुम्डार, भड़कटिया

चम्पावत जिले के: राइका/राबाइका लोहाघाट, राइका चम्पावत

नैनीताल जिले के: भीड़ापानी, बेरचुला

इस दौरान पिथौरागढ़ एवं चम्पावत की जिला कार्यकारिणी के साथ सांगठनिक परिचर्चा भी आयोजित की गई। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन शिक्षकों की हर समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।

डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉकों के साथियों का आभार प्रकट किया जिन्होंने

Leave a Comment