ताज़ा खबरें:
हिंदुत्व के दौर में रविदास के सवाल: क्या आज बोलना संभव है?12 किमी पार करने में लगे चार घंटे, वीकेंड पर भीमताल क्षेत्र जाममौसम अलर्ट के चलते अल्मोड़ा जिले में 28 जनवरी को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी बंदपिथौरागढ़ में 28 जनवरी को सभी स्कूलों में अवकाश घोषितडॉ अंबेडकर आदर्श विद्यालय दमुवाँ ढूँगा में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

हल्द्वानी में लोकतान्त्रिक सामाजिक चेतना मंच(DSAF) का गठन

By damuwadhungalive

Published on:


मकर संक्रांति के अवसर पर कुमाऊँ द्वार हल्द्वानी में एक नए सामाजिक संगठन “लोकतान्त्रिक सामाजिक चेतना मंच” का लोकतान्त्रिक तरीके से गठन किया गया। मंच का उद्देश्य समाज में संवैधानिक मूल्यों और लोकतान्त्रिक चेतना को मजबूत करना है।
तीन दौर की बैठकों के बाद सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों, युवाओं, लेखकों, पत्रकारों, कलाकारों, अधिवक्ताओं और सामाजिक चिंतनशील व्यक्तियों ने मिलकर इस मंच की स्थापना की।
मंच की कार्यकारिणी इस प्रकार है—
अध्यक्ष: जी. आर. टम्टा
मंत्री: आई. पी. ह्यूमन
कोषाध्यक्ष: प्रकाश बेरी
उपाध्यक्ष: नंद किशोर टम्टा
महिला उपाध्यक्ष योगिता दीप आगारी
मुख्य सलाहकार: डॉ. आर. के. बेरी
सलाहकार: सुरेंद्र ग्वासीकोटी
संगठन मंत्री: सुलोचन बेरी
प्रचार सचिव: बी. आर. टम्टा
संरक्षक मंडल में गोपाल राम ग्वासीकोटी, नंदन प्रसाद ग्वासीकोटी, सुरेश ग्वासीकोटी, सुरेन्द्र लाल बेरी, रमेश चंद्र ह्यूमन, जगदीश प्रसाद, जे.पी. ग्वासीकोटी, पदी राम कोहली तथा महेश मुरारी शामिल हैं।
विधि सलाहकार के रूप में एडवोकेट संजय बघरवाल एवं एडवोकेट श्रीमती अंजू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त गिरीश बेरी, मनोज कुमार आगरी, हरीश कोहली, सर्वजीत लोहिया, भूपेश कोहली, दिनेश प्रसाद, रोहित टम्टा और सदानंद ग्वासीकोटी को कार्यकारी सदस्य चुना गया है।
मंच की अगली बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment