ताज़ा खबरें:
घर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौतअल्मोड़ा में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशचमोली: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसाअल्मोड़ा में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किए आदेशउत्तराखंड: तबादला प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को मिला 55 दिन का अतिरिक्त समय

12 किमी पार करने में लगे चार घंटे, वीकेंड पर भीमताल क्षेत्र जाम

By damuwadhungalive

Published on:

भवाली (नैनीताल)।

पहाड़ों में हुई बर्फबारी और वीकेंड के चलते रविवार को नैनीताल जनपद में सैलानियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा और भीमताल–कैंची धाम मार्ग पर लंबा जाम लग गया। भीमताल के मेहरागांव से कैंची धाम तक करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में श्रद्धालुओं को चार घंटे से अधिक समय लग गया।

रविवार सुबह से लेकर शाम तक भीमताल क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे नोएडा निवासी विशाल सक्सेना ने बताया कि वह परिवार के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए आए थे, लेकिन सड़क पर दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। वहीं गाजियाबाद से आए प्रदीप बत्रा ने भी कैंची धाम पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करने की बात कही।

मेहरागांव, फरसौली, भवाली और कैंची धाम क्षेत्र में लगे जाम का असर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, बागेश्वर और धारचूला की ओर जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा। कई यात्री घंटों तक वाहनों में फंसे रहे, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

जाम की वजह से पर्यटन से जुड़े कारोबारियों और स्थानीय व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित रहा। कारोबारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही भीड़ के बावजूद प्रशासन और पुलिस की ओर से यातायात प्रबंधन के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका पर असर पड़ रहा है।

भीमताल के साथ-साथ सलड़ी और रानीबाग क्षेत्रों में भी दिनभर जाम की समस्या बनी रही। यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सकी।

Leave a Comment