ताज़ा खबरें:
1 अक्टूबर से बदलेंगे LPG, बैंक और प्रॉपर्टी से जुड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर”बेटे का छात्रसंघ चुनाव, 60 की उम्र में मां ने भी लिया कॉलेज में दाखिला”उत्तराखंड: अब SCERT और DIET में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, अलग कैडर बनाने को मंजूरीदमुवाढूंगा मल्लाप्लॉट में दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान और नकदी जलकर राखघर की बाल्टी बनी मौत का कारण: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 6 माह के मासूम की दर्दनाक मौत

अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड की प्रांतीय बैठक संपन्न

By damuwadhungalive

Published on:

इरसाद हुसैन कमेटी रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

दिनांक 10 जनवरी 2026 को अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड की प्रांतीय बैठक एम.बी. इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

बैठक में संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी ने प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति से जुड़े शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण से संबंधित गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में एरसाद हुसैन कमेटी की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक न किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। संगठन ने एकमत से निर्णय लिया कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र ही यह रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाती है, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इसके साथ ही बैठक में उपनल के माध्यम से बिना आरक्षण के की गई भर्तियों पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। संगठन ने मांग की कि इन भर्तियों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा आरक्षण नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

संगठन ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के साथ किसी भी प्रकार का संवैधानिक अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद्र ने किया।

Leave a Comment