हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी उत्तराखंड का दबदबा देखने को मिला।
राज्य की टीम ने कुल 560 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं उत्तर प्रदेश 216 अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान 91 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव कमलेश तिवारी के अनुसार, राज्य के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 52 स्वर्ण, 46 रजत और 58 कांस्य पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश ने 18 स्वर्ण, 15 रजत और 44 कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं राजस्थान के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 6 रजत और 10 कांस्य पदक जीते।
इस प्रतियोगिता में देशभर के 15 राज्यों से 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों के सफल संचालन के लिए विभिन्न राज्यों के 35 निर्णायक भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि इस चैंपियनशिप ने उत्तराखंड के खिलाड़ियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई






